Top 5 This Week

Related Posts

मुखानी चौराहा से श्यामा गार्डन तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, आठ चालान काटे

हल्द्वानी। नगर निगम की टीम ने बुधवार को मुखानी चौराहा से श्यामा गार्डन तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया। अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आठ चालान किए गए और कुल 4,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही सड़क पर रखा दो वाहनों का सामान जब्त किया गया।

नगर निगम अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को दोबारा सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा न करने की चेतावनी देते हुए कहा कि अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अभियान का नेतृत्व नोडल अतिक्रमण अधिकारी गणेश भट्ट ने किया। इस दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक अमोल असवाल, सफाई निरीक्षक कार्तिक, अंकुर, दीपक तथा नगर निगम की टीम मौजूद रही।

Popular Articles