मुंबई में देश का पहला प्राइवेट मैथमेटिक्स रिसर्च इंस्टीट्यूट खोला गया है। यह संस्थान न केवल भारत के बल्कि पूरी दुनिया के शीर्ष शोधकर्ताओं और गणितज्ञों को एक साथ लाएगा।
इस अवसर पर प्रख्यात गणितज्ञ डॉ. वी. कुमार मूर्ति ने कहा कि यह संस्थान गणितीय नवाचार की विभिन्न शक्तियों को जोड़कर भारतीय गणित में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। उन्होंने इसे “गेम चेंजर” करार दिया।
संस्थान के सलाहकार के रूप में फ़ील्ड्स मेडल विजेता डॉ. मंजुल भार्गव जुड़े हैं। उन्होंने और कई प्रवासी भारतीयों के साथ अंतरराष्ट्रीय गणितज्ञों ने भी इस पहल को लेकर उत्साह जताया है।
संस्थान का लक्ष्य रचनात्मकता को बढ़ावा देना और भारत को गणितीय अनुसंधान के वैश्विक मानचित्र पर और मजबूत पहचान दिलाना है।





