Top 5 This Week

Related Posts

मिठाई की दुकानों, डेयरियों और रेस्टोरेंट में छापा, एक पर प्राथमिकी दर्ज की रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर प्रशासन सख्त, रुद्रपुर में मिठाई-पनीर के छह सैंपल लिए

त्योहारों पर ही विभाग की कार्रवाई को लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चाएं

रुद्रपुर। रक्षाबंधन त्योहार पर मिलावटी मिठाई न बिके, इसको लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई की दुकानों, डेयरियों और रेस्टोरेंट में छापामारी की। टीम ने आवास विकास के मुख्य बाजार में एक प्रतिष्ठान पर गंदगी में खुले में खाद्य पदार्थ रखे मिलने पर दुकानदार के खिलाफ एफएसएसए एक्ट में प्राथमिकी की है।

सोमवार को सहायक आयुक्त ललित मोहन पांडेय के नेतृत्व में टीम ने नैनीताल रोड, आवास विकास,मुख्य बाजार क्षेत्र में निरीक्षण किया। टीम ने अनमोल स्वीट,एना स्वीट कॉर्नर पनीर,रुद्रपुर स्थित आवास विकास में डेयरी, रेस्टोरेंट और नैनीताल रोड स्थित प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट से तीन नमूने पनीर के लिए। इसके साथ ही आवास विकास स्थित दुकान से एक नमूना गाय के दूध का और एक नमूना पनीर का लिया। शिव शक्ति मंदिर,आवास विकास स्थित मिठाई निर्माता से एक नमूना रसगुल्ला का लिया।

छह नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद मानकों पर खरा न उतरने पर संबंधित दुकानदारों पर कार्रवाई होगी। इस दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा साह, आशा आर्या, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे। उधर सहायक आयुक्त ललित मोहन पांडेय ने बताया कि टीम अलग-अलग जगहों पर पहुंच मिठाई की दुकानों का निरीक्षण कर नमूने लिए जा रहे हैं। सभी नमूने जांच को भेजे गए हैं। जांच के आने के बाद कार्रवाई होगी। उन्होंने लोगों से भी मिलावटी मिठाई,पनीर से सावधान रहें। उधर शहर में खाध विभाग की ओर से की गई कार्रवाई को लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चाएं हैं। चर्चाएं तो यहां तक है कि विभाग की त्योहारों पर सक्रियता नजर आती है।

Popular Articles