Top 5 This Week

Related Posts

महाराष्ट्र: ‘अजित पवार को सरकार में रहने का हक नहीं’ — संजय राउत का हमला, आईपीएस अधिकारी को वीडियो कॉल कर फटकार लगाने पर उठाए सवाल, कहा- यह प्रशासनिक व्यवस्था पर सीधा दबाव

मुंबई। राज्य की राजनीति एक बार फिर गरमाती नजर आ रही है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर तीखा प्रहार किया है। राउत ने कहा कि अजित पवार को अब सरकार में रहने का कोई अधिकार नहीं है।”

दरअसल, अजित पवार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को वीडियो कॉल कर फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। यह मामला सामने आने के बाद विपक्ष ने इसे मुद्दा बना लिया है। संजय राउत ने इसे प्रशासनिक तंत्र पर राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश करार दिया।

राउत ने मीडिया से बातचीत में कहा, जब कोई उपमुख्यमंत्री किसी पुलिस अधिकारी को कैमरे पर फटकार लगाता है और उसे सार्वजनिक कर देता है, तो यह साफ है कि वह अपनी सत्ता का दुरुपयोग कर रहा है। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। ऐसा व्यक्ति सरकार में बने रहने का हकदार नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निष्पक्ष होकर काम करने का अधिकार है। लेकिन अगर मंत्रियों और नेताओं का ऐसा रवैया रहेगा तो सरकारी मशीनरी पर मनोवैज्ञानिक दबाव पड़ेगा और कानून-व्यवस्था प्रभावित होगी।

राउत ने दावा किया कि मौजूदा सरकार में अधिकारी स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे को विधानसभा और संसद तक उठाएगा ताकि जनता के सामने सच्चाई लाई जा सके।

इधर, अजित पवार खेमे ने इस मामले पर अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन राजनीतिक गलियारों में यह वीडियो और संजय राउत का बयान बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

Popular Articles