Saturday, February 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भारत में एरोडायनामिक्स परीक्षण केंद्र की कमी : एस सोमनाथ

इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने गुरुवार को कहा कि भारत में एरोडायनामिक्स परीक्षण केंद्र की कमी है। इसलिए ऐसे केंद्र बनाने के लिए भारी निवेश की जरूरत है। इससे हमें अन्य देशों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र की ओर से आयोजित एप्लाइड एयरोडायनामिक्स और एयरोस्पेस व्हिकल डिजाइन’ (सरोद-2024) कार्यक्रम में सोमनाथ ने देश की कम्प्यूटेशनल क्षमता को बढ़ाने पर जोर दिया।इसरो अध्यक्ष ने कहा कि कम्प्यूटेशनल फ्लूइड डायनेमिक्स (सीएफडी) में प्रगति के साथ, शुरू में यह सोचा गया था कि एरोडायनामिक्स परीक्षण केंद्र की अब जरूरत नहीं है, क्योंकि अधिकांश समस्याओं की पहचान सिमुलेशन के माध्यम से किया जा सकता है। सोमनाथ ने कहा, इसलिए, भविष्य के हवाई वाहनों के लिए किए जाने वाले कई परीक्षण कार्यक्रमों में वास्तव में कटौती की गई और एक समय पर हमें परीक्षण की तुलना में अधिक सिमुलेशन करने के लिए कहा गया। लेकिन, जैसे-जैसे समय बीतता गया, हमें एहसास हुआ कि ऐसा नहीं है।

Popular Articles