Thursday, March 20, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

भारत और कतर के बीच संबंधों में नया अध्याय

कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी इन दिनों भारत के दौरे पर हैं। जहां मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनसे मुलाकात की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कतर के साथ भारत के ऐतिहासिक संबंधों और मित्रता को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि कतर और भारत के बीच एक विशेष बंधन है जो बहुत करीबी और जीवंत है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि दोनों देशों को जोड़ने वाली पारंपरिक नौकायन जहाजों को धो कहा जाता है, जो सदियों से दोनों देशों के बीच परंपाओं, वस्तुओं, विचारों और सांस्कृतिक मूल्यों का आदान-प्रदान करते आए हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने कतर में भारतीय समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय समुदाय ने कतर को अपना दूसरा घर बना लिया है और स्थानीय समाज में बखूबी घुलमिल गया है। उन्होंने कतर के लोगों के आतिथ्य और देखभाल के लिए आभार व्यक्त किया। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और कतर के बीच हाल ही में हुए रणनीतिक साझेदारी समझौतों पर हस्ताक्षर, दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और एक पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी बनाने के लिए उनके समान प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने इसे दोनों देशों की प्रतिभाओं, संसाधनों और संस्कृतियों के तालमेल का प्रतीक भी बताया। राष्ट्रपति ने इस बात का विश्वास व्यक्त किया कि उनकी कतर की राजकीय यात्रा, भारत और कतर के दीर्घकालिक और बहुआयामी संबंधों में एक नया अध्याय खोलेगी, जो दोनों देशों के लोगों को लाभ पहुंचाएगा। उन्होंने दोनों देशों के बीच मित्रता और सहयोग के पुराने संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में अपने देश की तत्परता को व्यक्त किया।

Popular Articles