Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

भारतीय राजदूत ने मालदीव के व्यापार मंत्री से की मुलाकात

मालदीव में भारत के राजदूत मनु महावर ने मालदीव के आर्थिक विकास और व्यापार मंत्री मोहम्मद सईद के साथ मुलाकात की। दोनों नेताओं ने व्यापार और आर्थिक सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर चर्चा की। मालदीव के आर्थिक विकास और व्यापार मंत्रालय ने एक्स पर इस बैठक के बारे में जानकारी दी। मंत्रालय के पोस्ट का जवाब देते हुए उच्चायोग ने जुड़ाव जारी रखने की नई दिल्ली की इच्छा व्यक्त की। भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि हम भारत-मालदीव आर्थिक सहयोग को और बढ़ाने के लिए मंत्रालय के साथ निरंतर जुड़ाव की आशा करते हैं। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के पदभार संभालने के बाद से दोनों देशों के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए थे। उनके सत्ता संभालने के बाद यह पहली बैठक है। उन तनाव के बावजूद भारत ने अपना नरम कूटनीतिक रुख बरकरार रखा।

Popular Articles