Top 5 This Week

Related Posts

भारतीय मूल के दंपती ने अमेरिका में AI कॉलेज के लिए दिए 20 मिलियन डॉलर

वाशिंगटन। भारतीय मूल के दंपती अनुराधा और विकास सिन्हा ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ टेक्सास (UNT) को 2 करोड़ डॉलर यानी करीब 20 मिलियन डॉलर का बड़ा दान दिया है। इस राशि से विश्वविद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और एडवांस्ड एनालिटिक्स पर केंद्रित नया कॉलेज स्थापित किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने नए कॉलेज का नाम अनुराधा एंड विकास सिन्हा कॉलेज ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड एडवांस्ड एनालिटिक्स रखने की घोषणा की है।

नया कॉलेज AI, डेटा एनालिटिक्स, साइबर सुरक्षा, हेल्थ इंफॉर्मेटिक्स, सूचना विज्ञान और लर्निंग टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में शिक्षा और शोध को बढ़ावा देगा। इसका उद्देश्य छात्रों को केवल AI का इस्तेमाल करना सिखाना नहीं, बल्कि उन्हें नई तकनीक विकसित करने, समझने, नियंत्रित करने और जिम्मेदारी के साथ लागू करने के लिए तैयार करना है।
दंपती के इस योगदान से छह स्थायी एंडोमेंट स्थापित किए जाएंगे। इनका इस्तेमाल कॉलेज के नेतृत्व, छात्रवृत्ति, प्रोफेसरशिप, उद्यमिता एवं इनक्यूबेशन, उन्नत शोध और उभरती तकनीकों के विकास के लिए किया जाएगा।

विश्वविद्यालय में Applied Artificial Intelligence and Data Science Institute भी स्थापित किया जाएगा। यह संस्थान अलग-अलग विषयों में AI और डेटा साइंस से जुड़े शोध एवं शिक्षा को जोड़ने के साथ उद्योग जगत के साथ साझेदारी और नए शोध अवसरों को बढ़ावा देगा।

भारत से अमेरिका तक शिक्षा का सफर

अनुराधा और विकास सिन्हा दोनों ने भारत में सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। इसके बाद वे उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गए और फ्लोरिडा अटलांटिक यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की। विकास सिन्हा ने आगे नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की और वर्ष 2023 में यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ टेक्सास से पीएचडी पूरी की। वह वर्तमान में ब्रॉडकॉम में मेनफ्रेम सॉफ्टवेयर डिविजन के उपाध्यक्ष हैं।

यह पहली बार नहीं है जब दंपती ने UNT को बड़ा योगदान दिया है। वर्ष 2024 में उन्होंने डेटा साइंस विभाग की स्थापना में मदद की थी, जबकि 2025 में Sinha Innovation Lab for Data Science के लिए भी योगदान दिया।

विकास सिन्हा ने कहा कि शिक्षा ने उनके जीवन में नए अवसरों के द्वार खोले और अब वे वही अवसर आगे की पीढ़ी तक पहुंचाना चाहते हैं।

 

 

 

 

Popular Articles