Monday, February 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भारतीय महिला हॉकी टीम की आज अग्निपरीक्षा

बिहार के राजगीर में चल रही महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय महिला हॉकी टीम आज एक महत्वपूर्ण मुकाबले में उतरेगी। सेमीफाइनल में टीम इंडिया का सामना जापान से होगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने अब तक टूर्नामेंट में सभी मैच जीते हैं। टीम ने मलेशिया, कोरिया, थाईलैंड,चीन और जापान को हराकर अपना दबदबा कायम किया है। टीम की कप्तान सलीमा टेटे और स्ट्राइकर दीपिका ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह का मानना है कि टीम पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि  “हमारी टीम आक्रमण और रक्षण के संतुलन पर विशेष ध्यान दे रही है। हम जापान के खिलाफ एक कड़े मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन हम अपनी जीत के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।भारतीय टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह का कहना है कि भारतीय टीम की ताकत उसकी विविधता में है। बैकलाइन, मिडफील्ड और फॉरवर्ड लाइन में सभी खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। दीपिका के अलावा, उदिता, सुशीला चानू और वैष्णवी विट्टल फॉल्के भी टीम की अहम खिलाड़ी हैं। वहीं कप्तान सलीमा टेटे ने कहा कि  “ग्रुप चरण में हमने जापान को हराया था, लेकिन सेमीफाइनल एक अलग मुकाबला होगा। हम अपनी रणनीति और टीम की ताकत पर भरोसा करते हैं।”

आज दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला चीन और मलेशिया के बीच होगा, जबकि दूसरा मुकाबला इंडिया और जापान के बीच खेला जाएगा। पांचवें और छठे पायदान के लिए कोरिया और थाईलैंड के बीच भी मुकाबला होगा। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में जीत भारत को फाइनल में पहुंचा सकती है, जहां उनका सामना चीन या मलेशिया से हो सकता है।

Popular Articles