Monday, June 16, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

भाजपा 2024 का संकल्प पत्र बनाने को सभी वर्गों से लेगी सुझाव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि 2024 के संकल्प पत्र तैयार करने के लिए पार्टी विभिन्न वर्गों से संपर्क करेगी और उनसे सुझाव लेगी। लोकसभा चुनाव अभियान को समाज के हर वर्ग तक ले जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 100 दिन की मेहनत से न केवल पार्टी, बल्कि देश की तकदीर को भी संवारा जा सकता है। उन्होंने रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में 18 प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। महेंद्र भट्ट ने पदाधिकारियों को समाज के सभी वर्गों में संगठन प्रतिनिधि की भूमिका में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए आह्वान किया। चुनाव के रूप में परीक्षा की घड़ी आ गई है और इस समय में प्रकोष्ठ पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथन “यही समय है, सही समय है” का अनुसरण करने का आह्वान किया।

Popular Articles