Top 5 This Week

Related Posts

भाजपा नैनीताल जिला मासिक बैठक में संगठन मजबूती और मतदाता सूची पुनरीक्षण पर हुआ मंथन

हल्द्वानी— भारतीय जनता पार्टी जिला नैनीताल की मासिक बैठक को जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में भाजपा कुमाऊँ संभाग कार्यालय संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत द्वीप प्रज्वलन कर की गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

बैठक में जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट , सांसद अजय भट्ट , प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट , विधायिका सरिता आर्य ने बैठक को सम्बोधित करते हुए संगठन की मजबूती एवं विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान के लिए पार्टी को मुखर होकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने और जनता की आवाज बनने पर भी जोर दिया गया। बैठक में विशेष रूप से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम पर चर्चा हुई। पार्टी द्वारा चयनित बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करें, ताकि कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा किसी भी अयोग्य व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो। बैठक में प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेतअग्रवाल , प्रदेश सह मिडिया प्रभारी प्रदीप जनौटी , वरिष्ठ नेता प्रदेश पॉलिसी विभाग संयोजक बिंदेश गुप्ता , जिला महामंत्री रंजन सिंह बर्गली , विनीत अग्रवाल , जिला उपाध्यक्ष, नवीन भट्ट , प्रताप सिंह बोरा, दयाकिशन पोखरिया , सुश्री प्रतिभा जोशी ,प्रगति जैन , जिला मंत्री प्रताप रैकवाल , रुक्मणि बचखेती , हेमंत बिष्ट ,पंकज अधिकारी , जिला मिडिया प्रभारी नितिन राणा , सह मिडिया विनोद तिवारी ,मनीष पाल, जिला सोशल मिडिया रत्नेश साह , जिला प्रकोष्ठ संयोजक गणेश पंत , नव नियुक्त प्रकोष्ठ , विभाग के प्रदेश एवं जिला संयोजक , सह संयोजक , मंडलो के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्त्ता उपस्तिथ रहे I

Popular Articles