Thursday, December 25, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

बीजिंग की सेना ने ताइवान की सीमा में घुसपैठ की

चीन ताइवान पर कब्जा करने के लिए लगातार घुसपैठ करता रहता है। पिछले कुछ महीनों से उसने ताइपे के आसपास अपनी सैन्य गतिविधियों को बढ़ा दिया है। हाल ही में चीनी तटरक्षकों ने  मछली पकड़ने वाली ताइवानी नाव को जब्त कर लिया था। वहीं, अब शुक्रवार को एक बार फिर बीजिंग की सेना ने ताइवान की सीमा में घुसपैठ की कोशिश की।  ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (एमएनडी) ने बताया कि शुक्रवार सुबह सात बजे ताइवान के आसपास चीनी सैन्य विमान देखे गए। सेना ने बताया कि जे-16 लड़ाकू विमानों सहित 26 चीनी सैन्य विमानों को देखा गया।चीनी विमान ताइवान के उत्तर, मध्य और दक्षिणी हिस्से में हवाई क्षेत्र में गए। इसके जवाब में ताइवान ने चीन की गतिविधि की निगरानी के लिए विमान, नौसैनिक जहाजों और वायु रक्षा मिसाइल प्रणालियों को तैनात किया। ताइपे ने इस महीने की शुरुआत से द्वीप के पास कम से कम 127 चीनी सैन्य विमानों का पता लगाया है। चीन के रक्षा मंत्रालय फिलहाल इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की है।  ताइवान के प्रधानमंत्री चो जुंग-ताई ने शुक्रवार को कहा कि मछुआरों को सतर्क रहने के लिए कह दिया है। उनसे कहा है कि ऐसा कुछ भी नहीं करें, जिसे अवैध माना जा सकता है। उन्होंने आगे कहा, ‘साथ ही, मैं चीन से कहना चाहता हूं कि वह तनाव न बढ़ाए।’

Popular Articles