Top 5 This Week

Related Posts

बड़ी कार्रवाई: 60 लाख से ज्यादा की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” को सफल बनाने की दिशा में नैनीताल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।एस एस पी मंजू नाथ टी सी ने खुलासा करते हुए

बताया है कि बेलबाबा क्षेत्र के पास चेकिंग के दौरान पुलिस को एक महिला संदिग्ध दिखाई दी। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 203 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 60.90 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार महिला की पहचान कनिका निवासी शिवनगर ट्रांजिट कैम्प, जिला ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

इस पूरी कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया, जिसमें कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम की अहम भूमिका रही।
इस महत्वपूर्ण सफलता पर एसएसपी ने टीम का उत्साहवर्धन करते हुए 2500 रुपये का नकद इनाम देकर सम्मानित किया है।

Popular Articles