Sunday, February 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बंद से जनजीवन प्रभावित, कई जगह झड़पें, हिरासत में BJP नेता

पश्चिम बंगाल में एक प्रशिक्षु डॉक्टर से कथित दुष्कर्म और उसकी हत्या के विरोध में देशभर नाराजगी है। इस बीच बीते दिन राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ तक प्रदर्शनकारियों के पहुंचने के प्रयासों के दौरान कई स्थानों पर पुलिस के साथ झड़पें हुईं। कोलकाता और हावड़ा की सड़कों पर बड़े पैमाने पर हिंसा हुई। राज्यभर में 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके विरोध में भाजपा की बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने 12 घंटे के ‘बंगाल बंद’ का आह्वान किया है। पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट के बैनर तले डॉक्टरों ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दुष्कर्म और हत्या की शिकार हुई महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग करते हुए श्यामबाजार से धर्मतला तक विरोध मार्च निकाला। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार कोलकाता में 12 घंटे के ‘बंगाल बंद’ के दौरान विरोध में सड़क पर बैठे। यहां वे सरकार के खिलाफ धरना दे रहे हैं। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दुष्कर्म और हत्या की शिकार महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आसनसोल विरोध प्रदर्शन किया।

Popular Articles