Monday, February 9, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

फ्रीलैंड के इस्तीफे के बाद ट्रूडो ने डोमिनिक लेब्लांक को बनाया वित्त मंत्री

कनाडा में मचे सियासी उठापटक के बीच प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो नए वित्त मंत्री के नाम का एलान कर दिया है। उन्होंने अपने करीबी सहयोगी डोमिनिक लेब्लांक को यह जिम्मेदारी सौंपी। दरअसल, क्रिस्टिया फ्रीलैंड के अचानक इस्तीफे के बाद कनाडा में सरकार पर संकट मंडराने लगा था। ऐसे में ज्यादा देर न करते हुए ट्रूडो के कैबिनेट सहयोगी डोमिनिक लेब्लांक ने कनाडा के नए वित्त मंत्री के रूप में शपथ ली। प्रधानमंत्री ट्रूडो के लंबे समय से सहयोगी रहे लेब्लांक ने पहले सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री के रूप में काम किया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया, जब कनाडा अप्रत्याशित खर्च की वजह से 62 बिलियन कनाडाई डॉलर के घाटे से जूझ रहा है। यह अनुमानित घाटे से लगभग 22 बिलियन कनाडाई डॉलर ज्यादा है। 2015 में लिबरल पार्टी की जीत के बाद से उन्होंने कई प्रमुख कैबिनेट पदों पर काम किया है। उन्होंने हाल ही में सरकार के सार्वजनिक सुरक्षा प्रमुख और वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री के रूप में कनाडा की अरबों डॉलर की सीमा रणनीति बनाने में अहम योगदान दिया। जस्टिन ट्रूडो के भरोसेमंद माने जाने वाले डोमिनिक लेब्लांक पिछले महीने कनाडा के प्रधानमंत्री के साथ फ्लोरिडा गए थे, जहां उन्होंने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी। इससे अंतरराष्ट्रीय वार्ता में उनकी प्रमुख भूमिका भी सभी नजर आई।

Popular Articles