Top 5 This Week

Related Posts

फिल्म निर्माता सुभाष घई की बिगड़ी तबीयत

दिग्गज फिल्म निर्माता सुभाष घई को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएनआई के मुताबिक घई को सांस संबंधी समस्याओं, कमजोरी और बार-बार चक्कर आने के बाद बुधवार को आईसीयू में ले जाया गया था।

सुभाष घई के परिवार के करीबी सूत्र के अनुसार उनकी हालात में सुधार है, उनको नियमित जांच के लिए अस्पताल लाया गया था। सूत्र ने एएनआई को बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है।

आगे कहा कि हम हर साल ऐसा करते हैं क्योंकि सभी जांच करना महत्वपूर्ण है। और उनके व्यस्त कार्यक्रम के कारण, हम उन्हें अस्पताल में भर्ती कराते हैं ताकि डॉक्टर सभी परीक्षण ठीक से कर सकें। वह बिल्कुल ठीक हैं। सुभाष घई ने हाल ही में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के 55वें संस्करण में भाग लिया।

Popular Articles