नैनीताल । नगर के तल्लीताल थाना क्षेत्र में पेट्रोल टैंकर का पांच हजार रुपएं का चालान करना तल्लीताल कोतवाली पुलिस को भारी पड़ गया। मामले को लेकर तल्लीताल व्यापार मंडल के नेताओं ने चौकी का घेराव कर चालान का विरोध किया।
बता दें तल्लीताल में पेट्रोल पंप के पास पेट्रोल टैंकर खड़ा था जिस कारण रोड में दोनों और जाम लग गया,जाम की वजह से कोतवाल हरपाल सिंह ने टैंकर का नगद चालान किया तो व्यापारी भडक़ गए और व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति शाह के नेतृत्व में चौकी का घेराव कर दिया। काफी देर तक बहस चलती रही पेट्रोल स्वामी का कहना था पेट्रोल टैंकर अति आवश्यक सेवा में आता है इसके बावजूद भी पिछले महीने भी पेट्रोल टैंकर का चालान कर दिया था जबकि अचानक हल्द्वानी रोड में पेट्रोल टैंकर खराब हो गया था। कोतवाल हरपाल ने पांच हजार का चालान किया था लेकिन चालान की रसीद नहीं दी थी। इसको भी मुद्दा बनाकर व्यापारी अड़े रहे और रसीद की मांग करने लगे उनका कहना था अगर आपने चालान किया है तो उसकी रसीद दी जाए, कोतवाल का कहना था ऑनलाइन चालान किया था सर्वर डाउन होने की वजह से तीन चालान फ ंस गए जो आज की तिथि तक नहीं हो पाए।
यह बात कुछ शक के दायरे में आने पर व्यापारियों ने रसीद की मांग की कोतवाल का कहना था अगर चालान अपलोड नहीं हुआ तो कैंसल कर आपके पैसे वापस कर दिए जाएंगे तब जाकर मामला शांत हुआ। इस मौके पर दर्जनों व्यापारी मौजूद थे।





