Top 5 This Week

Related Posts

पेंसिल्वेनिया में वोटों के लिए ट्रंप और हैरिस बस से करेंगे रैली

अमेरिका में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट कमला हैरिस इस सप्ताह के अंत में पेंसिल्वेनिया में  चुनावी प्रचार कार्यक्रम आयोजित करेंगे। पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए यह राज्य काफी महत्वपूर्ण है। पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप शनिवार को राज्य के उत्तरपूर्वी हिस्से विल्केस-बैरे में एक रैली करेंगे। वहीं  शिकागो में उपराष्ट्रपति हैरिस सोमवार को डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन की शुरुआत से पहले रविवार को पिट्सबर्ग से लेकर पश्चिमी पेंसिल्वेनिया तक बस से यात्रा करेंगी। हालांकि चुनाव से पहले दोनों प्रतिद्वंदियों के बीच 10 सितंबर को डिबेट होनी है। विस्कॉन्सिन और मिशिगन के साथ पेंसिल्वेनिया तीन रस्ट बेल्ट राज्यों में से एक है, जिसने 2016 के चुनाव में ट्रम्प की अप्रत्याशित जीत में काफी मदद की थी। हालांकि राष्ट्रपति बाइडन जो कि पेंसिल्वेनिया में ही पले-बढ़े हैं, उन्होंने, 2020 में तीनों ही राज्यों में डेमोक्रेट को जीत दिलाई थी।

तीन राज्य चुनाव के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण हैं। ये अमेरिका के वो राज्य हैं जहां 2008 के बाद से हर चुनाव में राष्ट्रपति बनने के लिए आखिरी में फैसला किया है। चुनाव में जीत  सुरक्षित करने के लिए आवश्यक 270 में से 19 इलेक्टोरल वोटों के साथ पेंसिल्वेनिया इस साल के चुनाव में सबसे बड़ा निर्णायक रोल अदा कर सकता है। चुनावी भविष्यवक्ता नैट सिल्वर द्वारा बनाए गए एक सांख्यिकीय मॉडल का अनुमान है कि पेंसिल्वेनिया के किसी भी अन्य राज्य की तुलना में “टिपिंग पॉइंट” राज्य होने की दोगुनी से अधिक संभावना है। यहां के चुनावी वोट राष्ट्रपति बनाने में अहम रोल अदा करेंगे।

बाइडन ने 1.2% वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी
ट्रम्प ने 2016 में पेंसिल्वेनिया में लगभग 44,000 वोटों से जीत हासिल की, जो एक प्रतिशत से भी कम अंतर था, जबकि बाइडन ने 2020 में 80,000 से अधिक वोटों से जीते जो कि 1.2% वोटों का अंतर था।

 

Popular Articles