Wednesday, February 5, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

पृथ्वी से टकराए तो मचा देंगे तकनीकी तबाही

सूर्य अनुमान से कहीं ज्यादा बार साैर सुपरफ्लेयर उत्पन्न कर सकता है, जो सामान्य से कहीं अधिक शक्तिशाली होते हैं और इनसे लाखों गुना अधिक ऊर्जा निकलती है। इनके पृथ्वी से टकराने पर गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इससे दुनियाभर में तकनीकी तबाही यानी संचार प्रणाली, पावर ग्रिड और उपग्रह तक नष्ट हो सकते हैं। एक तरह से ये धरती के लिए विनाशकारी हो सकते हैं।जापानी खगोलविदों के अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है। इसके निष्कर्ष साइंस नामक पत्रिका में प्रकाशित हुए हैं। खगोलविदों ने 12 प्रकाशवर्ष दूर स्थित एक तारे से भयंकर ज्वाला निकलते देखी है, जिसे उन्होंने सुपरफ्लेयर नाम दिया है। इस तरह के एक नहीं कई आग उतरते तारे हैं। हालांकि सुपरफ्लेयर को दुर्लभ घटनाएं माना जाता था, लेकिन इस नए अध्ययन से पता चलता है कि वे अनुमान से कहीं अधिक बार हो सकते हैं।सौर सुपरफ्लेयर्स विद्युत चुम्बकीय विकिरण के शक्तिशाली विस्फोट हैं जो सूर्य जैसे अन्य तारों की सतह से भी निकलते हैं। थोड़े समय के भीतर इसमें बहुत ज्यादा ऊर्जा का उत्सर्जन होता है। ये प्रकाश की गति से यात्रा कर कुछ ही मिनटों में पृथ्वी के ऊपरी वायुमंडल और आयन मंडल (आईओनोस्फीयर) को प्रभावित कर सकता है। इसे थर्मोस्फीयर के नाम से भी जाना जाता है। पृथ्वी की यह परत ब्रह्मांडीय और सौर विकिरण द्वारा संचालित है।

Popular Articles