Thursday, May 22, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

पाकिस्तान से तनाव के बीच पीएम मोदी ने रद किया रूस का दौरा

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान से तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रूस दौरा रद हो गया है। पीएम मोदी 9 मई को मॉस्को में आयोजित विजय दिवस समारोह में शामिल नहीं होंगे। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने ये जानकारी दी है।

वह रूस में विक्ट्री डे परेड में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शामिल होने वाले थे, लेकिन अब उनके कार्यक्रम को स्थगित किया गया है।

माना जा रहा है कि पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद पाकिस्तान से उपजे तनाव के चलते दौरे को रद करने का फैसला हुआ है।

रूस ने पीएम मोदी को कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया था। दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया था।

मॉस्को में हर साल 9 मई को विक्ट्री डे परेड होती है। रेड स्क्वायर पर इसका आयोजन होता है। रूसी सशस्त्र बलों की यह परेड बहुत महत्व रखती है, जिसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आमतौर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हैं और मुख्य भाषण देते हैं। इस कार्यक्रम के जरिए रूस अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करता है। यह परेड द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर रूस की निर्णायक जीत की याद के रूप में होती है।

Popular Articles