Friday, February 20, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पहाड़ों में आज तेज हवाओं के चलने का येलो अलर्ट

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से हवाओं का रुख बदलने लगा है। मई के शुरुआती दिनों में जो हवाएं गर्मी से राहत दे रही थीं अब वही तापमान बढ़ने से बेहाल करने लगी हैं।

प्रदेश के मैदानी इलाकों में तीन दिन से गर्मी परेशान कर रही है। सामान्य तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने से दिन के समय गर्म हवाएं परेशान कर रही हैं। आंकड़ों पर नजर डाले तो बृहस्पतिवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 38.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 21.5 डिग्री दर्ज किया गया है।

ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी रहा। आज (शुक्रवार) दून में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 22 डिग्री रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मैदानी इलाकों में गर्मी परेशान करेगी। जबकि पर्वतीय इलाकों में तेज हवाएं चलने से मौसम सुहाना रहेगा।

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में तेज हवाओं के चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

Popular Articles