Sunday, February 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पहली मुंबई-गोवा ट्रेन को मंजूरी

रेलवे बोर्ड ने मंगलवार को पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) पर बांद्रा टर्मिनस स्टेशन से गोवा और महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के लिए द्वि-साप्ताहिक ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है। ट्रेन का उद्घाटन 29 अगस्त को बांद्रा टर्मिनस के बजाय पश्चिम रेलवे के प्रमुख स्टेशन बोरीवली से होगा। वर्तमान में, मुंबई से कोंकण और गोवा जाने वाली सभी ट्रेनें मध्य रेलवे के स्टेशनों से संचालित होती हैं। बांद्रा टर्मिनस से गोवा जाने वाली ट्रेन शुरू होने से मुंबई के पश्चिमी उपनगरों के पर्यटकों को फायदा होगा। पश्चिम रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि कॉर्ड लाइन के अभाव में, उन्हें अपने सिस्टम से कोंकण जाने वाली ट्रेनों को चलाने के लिए वसई रोड पर उत्तर से दक्षिण की ओर दिशा बदलनी होगी, जिसमें समय लगेगा और अन्य ट्रेनों की समयबद्धता भी प्रभावित हो सकती है। बताया कि रेलवे बोर्ड ने बांद्रा टर्मिनस और गोवा के मडगांव के बीच द्वि-साप्ताहिक ट्रेन चलाने के बारे में एक अधिसूचना जारी की है।ट्रेन प्रत्येक मंगलवार और बृहस्पतिवार को सुबह 7.40 बजे मडगांव से रवाना होगी और रात 11.40 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वहीं, बांद्रा टर्मिनस से ट्रेन प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को सुबह 6.50 बजे रवाना होगी और रात 10 बजे मडगांव पहुंचेगी। ट्रेन को 13 स्टेशनों पर स्टॉपेज दिया गया है। इनमें बोरीवली, वसई रोड, भिवंडी रोड, पनवेल, रोहा, वीर, चिपलून, रत्नागिरी, कंकावली, सिंधुदुर्ग, सावंतवाड़ी, थिविम और करमाली शामिल हैं।

अधिसूचना के अनुसार, ट्रेन 20 लिंके हॉफमैन बुश (एलएचबी) प्रकार के कोचों के साथ संचालित की जाएगी। ये कोच रेल यात्रियों के लिए बेहतर सुरक्षा, आराम और दक्षता प्रदान करते हैं।

Popular Articles