Tuesday, March 3, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

नैनीताल के नैनी रिट्रीट में शुरू हुई क्रिसमस पर्व की तैयारियां -पारंपरिक तरीके से आयोजित की गई केक मिकसिंग सेरेमनी

नैनीताल । क्रिसमस पर्व की पूर्व तैयारियों को लेकर को लेकर नगर के नैनी रिट्रीट में केक मिकसिंग सेरेमनी आयोजित की गई। पारंपरिक तौर तरीके से आयोजित केक मिकसिंग की गई।
बता दें शुक्रवार को होटल प्रांगण में सैलानियों समेत कर्मचारी एकत्र हो गए और काजू, किसमिस, बादाम व अखरोट और मेवों के साथ केक मिकसिंग शुरू की गई। इस मौके पर केक मिकसिंग की परंपरा और आयोजन को लेकर जानकारी दी गई। जीएम डीएस जीना ने बताया कि विभिन्न पर्वों पर होटल प्रबंधन कार्यक्रम आयोजित करते आ रहा है। पर्यटन को बढ़ावा दिए जाने और सैलानियों के मनोरंजन की दिशा में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन बेहद जरूरी है। पश्चिमी देशों की तर्ज पर केक मिकसिंग का आयोजन किया गया। जिसमे ऑस्ट्रेलिया से पहुंचे सैलानी भी शामिल हुए। कैरोल संगीत भी प्रस्तुत किए गए। समारोह में डा. आलोक गुप्ता, सैफ हरि सिंह परिहार, रोहित बिष्ट, राकेश मिश्रा, यूएस राणा, आशीष गोस्वामी समेत सैलानी शामिल रहे।

Popular Articles