लोहा काटने वाला कटर,दो चाकू एवं ताला तोड़ने की सामग्री बरामद
रुद्रपुर। एसएसपी के आदेश पर जनपद में चलाए जा रहे औपरेशन प्रहार के तहत क्षेत्राधिकारी खटीमा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक कोतवाली नानकमत्ता के नेतृत्व में चौकी प्रतापपुर एवं कोतवाली नानकमत्ता पुलिस टीम ने चैंकिंग के दौरान चार संदिग्धों को हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में चारों ने चोरी की घटना की तैयारी करने की बात बताई। पुलिस ने चारों के कब्जे से लोहा काटने वाला कटर,दो चाकू एवं ताला तोड़ने की सामग्री बरामद किया। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-विक्रम सिंह बाजवा उर्फ विक्की पुत्र बग्गा सिंह निवासी ग्राम गढी थाना नानकमत्ता।
2- जुनैद खान पुत्र स्व. तसब्बर सिंह निवासी वार्ड नंबर 4 हुसैनी मस्जिद के पीछे इस्लाम नगर थाना खटीमा।
3- कल्लू कश्यप पुत्र राजेन्द्न कश्यप निवासी गुरुनानक कलौनी थाने के पीछे थाना नानकमत्ता।
4- राहुल राणा पुत्र स्व.सुरेश राणा निवासी गढी पट्टी कवाली थाना नानकमत्ता।
पुलिस टीम में प्रभारी संजय पाठक,एसआई राजेन्द्र पंत, एसआई अनवर अहमद,हेड कांस्टेबल अशोक, मोहम्मद इमरान,श्याम सिंह,गिरीश चन्द्र आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।




