Tuesday, February 10, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

द. कोरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति युन को पुलिस का समन

दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ लागू किए जाने के कारण महाभियोग के जरिये राष्ट्रपति पद से हटाए गए युन सूक येओल को पुलिस ने पूछताछ के लिए समन भेजा है। हालांकि, वे पुलिस के समक्ष हाजिर नहीं हुए। दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ लागू किए जाने के कारण महाभियोग के जरिये राष्ट्रपति पद से हटाए गए युन सूक येओल को पुलिस ने पूछताछ के लिए समन भेजा है। हालांकि, वे पुलिस के समक्ष हाजिर नहीं हुए।येओल के खिलाफ महाभियोग चलाने के प्रस्ताव पर शनिवार को संसद में मतदान हुआ, जिसके समर्थन में 204 व विरोध में 85 वोट पड़े। राष्ट्रपति के तौर पर येओल की शक्तियां तब तक निलंबित रहेंगी, जब तक सांविधानिक अदालत उन्हें पद से हटाने अथवा उनकी शक्तियों को बहाल करने का फैसला नहीं सुना देती। अदालत के पास यह तय करने के लिए 180 दिन का समय है।कार्यवाहक राष्ट्रपति हान ने रविवार को देश के सहयोगियों व वित्तीय बाजार को भरोसा दिया कि व्यवस्थाएं पहले की तरह काम करती रहेंगी। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से फोन पर वार्ता में कहा कि दक्षिण कोरिया की विदेश व सुरक्षा नीतियां निर्बाध जारी रहेंगी तथा दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच गठबंधन और मजबूत होगा।

Popular Articles