Top 5 This Week

Related Posts

देश में लगातार गैस, पेट्रोल डीजल के दामों में की जा रही वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस नें भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर फुका पुतला

रामनगर:- आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लगातार पेट्रोल डीजल और अब एक बार फिर घरेलु गैस सिलेंडर के दामों में की गई वृद्धि के विरोध में पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रानीखेत रोड पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया.

इस दौरान पूर्व विधायक रणजीत रावत नें कहा की जिस तरह से सरकार द्वारा रोज डीजल पेट्रोल पर दाम बढ़ाये जा रहे हैं उसी तरह पिछले तीन महीनों में घरेलु गैस सिलेंडर के दाम 1000 रूपये के करीब कर दिए है. जिसमें 29 रूपये की वृद्धि तो 24 घंटे पहले ही करी गई है. उन्होंने कहा की गैस डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ने से हर चीज के दाम बढ़ने लगे हैं. लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. उन्होंने कहा की इस भाजपा सरकार नें अच्छे दिनों का वादा करके लोगों को रोटी- नमक के लिए मोहताज कर दिया है. इसलिए आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर पुरे प्रदेश में कांग्रेस जन नें भाजपा सरकार का पुतला दहन किया है.

इस दौरान नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, भुवन पाण्डेय, अनिल अग्रवाल खुलासा, विमला आर्या, बीना रावत, दीप्ति भारद्वाज, ममता आर्य, लीलाधर जोशी, दरवान सिंह रावत, रमेश जोशी,अतुल अग्रवाल, कैलाश त्रिपाठी, जावेद खान, सभासद मो अजमल, अश्वनी सिद्धार्थ दीपक मसीह कुबेर बिष्ट हरदीप सिंह दिप्पा, कैलाश त्रिपाठी, नजाकत अली, सनब्बर कुरैशी, पंकज सुयाल, सोएब राजा, कमल नेगी, कुबेर कड़ाकोटि अनीश खान, प्रेम जैन, रमेश पंडित, मो दानिश, धीरज उपाध्याय, मो दानिश, सुमित तिवारी आदि मौजूद रहे.

Popular Articles