Top 5 This Week

Related Posts

देश की एकता और अखंडता के लिये समर्पित रहा मुखर्जी का जीवन 

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी कुमाऊँ संभाग कार्यालय हल्द्वानी में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा उनको श्रद्धासुमन अर्पित किये। कार्यक्रम में उपस्थित नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सांसद अजय भट्ट ने भारत माता के महान सपूत, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पाजलि अर्पित कर उनको भावपूर्ण श्रद्धाजलि अर्पित की। अजय भट्ट ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए समर्पित रहा उन्होंने देशहित को सर्वोपरि रखते हुए जम्मू-कश्मीर में एक देश, एक विधान और एक निशान की अवधारणा को लेकर संघर्ष किया तथा राष्ट्र की एकता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष  प्रताप सिंह बिष्ट ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला व कहा कि डॉ. मुखर्जी के आदर्श आज भी देशवासियों को राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण के लिए प्रेरित करते हैं। उनके विचार विमर्श सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में मार्गदर्शक हैं।

इस अवसर पर मेयर गजराज सिंह बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री  रेनु अधिकारी, प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, पूर्व महापौर जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला महामंत्री रंजन बर्गली, जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट व प्रतिभा जोशी, मण्डल अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिय, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष  रविन्द्र बाली, युवा मोर्चा जिला महामंत्री  कनिष्क ढींगरा मौजूद रहें।

Popular Articles