Monday, February 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

देशभर में कोरोना के एक्टिव केस 6 हजार पार, बीते 24 घंटे में सामने आए 769 मामले

देश में पिछले 48 घंटे में कोरोना के 769 नए मामले (Covid 19 Cases Updates) सामने आए। इसके साथ ही उपचाराधीन मरीजों की संख्या छह हजार के पार पहुंच गई। इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को आंकड़े जारी किए। मंत्रालय के अनुसार, केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। इसके बाद गुजरात, बंगाल और दिल्ली का स्थान है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्र ‘मॉक ड्रिल’ आयोजित कर रहा है। सभी राज्यों को आक्सीजन, वेंटिलेटर और जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 6,133 है। पिछले 24 घंटे में छह और संक्रमितों की मौतें हुई हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अधिकतर मरीजों में हल्के लक्षण थे और वे घर पर ही उपचार के बाद ठीक हो गए। इस साल जनवरी के बाद से देश में कोरोना से 65 लोगों की मौत होने की सूचना है। 22 मई तक देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 257 थी।

Popular Articles