Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

दूरदर्शन के लोगो के रंग परिवर्तन पर भड़के स्टालिन

द्रमुक अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को दूरदर्शन के लोगो के रंग परिवर्तन को लेकर आलोचना की है। दरअसल, दूरदर्शन के लोगो का रंग बदलकर लाल से नारंगी कर दिया गया है। स्टालिन ने इसे भाजपा का षड़यंत्र बताया है। उन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट भी किया है।  स्टालिन ने अपने पोस्ट में कहा, “दूरदर्शन पर भगवा दाग लग गया है। तमिलनाडु सीएम ने चुनावी प्रचार के दौरान उन्होंने कहा था कि सब कुछ का भगवाकरण करना भाजपा की साजिश है।” उन्होंने कहा, “यह (लोगो बदलना) उसी की शुरुआत है। लोकसभा 2024 नतीजे जनता को ऐसे फासीवाद के खिलाफ खड़े होते दिखाएंगे।” स्टलिन ने बताया कि पहले तमिलनाडु के संत कवि का भगवाकरण किया गया और अब तमिलनाडु के महान नेताओं की मूर्तियों पर भगवा रंग डाला जा रहा है। विपक्ष ने पहले ही लोगो परिवर्तन को अवैध और भाजपा समर्थक बताया है।

Popular Articles