Saturday, February 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

दुर्घटनाओं के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज

सड़क हादसों में त्वरित उपचार मुहैया कराने के लिए प्रयोग के तौर पर छह राज्यों में चलाई जा रही मुफ्त इलाज योजना नए साल में पूरे देश में लागू हो जाएगी। लोकसभा में गुरुवार को यह जानकारी देते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि इसी महीने उत्तर प्रदेश में यह योजना शुरू की जाएगी। गडकरी ने कड़े कानून और तमाम प्रयासों के बावजूद सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी के लिए लोगों में कानून के प्रति डर और सम्मान का भाव कम होना बताया। योजना के तहत दुर्घटना पीड़ित को उपचार के लिए फौरी तौर पर डेढ़ लाख रुपये तक की सहायता दी जाती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा भाजपा सांसद राजकुमार चाहर के सवाल पर बताया कि असम, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड और पुडुचेरी में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यह योजना सफल रही है। अब तक इसके जरिये 2100 लोगों की जान बचाई गई है। दो से तीन महीने में इस योजना को देशभर में लागू किया जाएगा।

Popular Articles