Sunday, February 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

दिल्ली की महिलाओं के बैंक खाते में डाले जाएंगे 2100 रुपये

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले दिल्ली की जनता के लिए कई बड़े एलान कर दिए हैं। केजरीवाल ने महिलाओं के लिए एक बड़ी घोषणा भी की है।

अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री आतिशी के साथ प्रेसवार्ता की। इस दौरान केजरीवाल ने दो बड़ी घोषनाएं की हैं। केजरीवाल ने कहा कि चुनाव के बाद महिला के खातों में एक हजार रुपये के बजाय 2100 रुपये आएंगे। इसके लिए कल से ही रजिस्ट्रेन शुरू हो जाएंगे।

Popular Articles