रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति ने जनपद में तीन इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिए हैं। इसमें रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश सिंह दानू को पुलिस लाइन रुद्रपुर भेज दिया गया है। एसएसपी कार्यालय से
जारी आदेश के मुताबिक पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट को कोतवाल नानकमत्ता बनाया गया है, जबकि नानकमत्ता कोतवाली में तैनात रहे कोतवाल संजय पाठक को एसएसी कार्यालय में संबद्ध किया गया है।
सभी को तत्काल नई तैनाती पर रवाना होने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी ने जनपद की कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से तबादला किए गए हैं।




