Top 5 This Week

Related Posts

तीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला, तीनों आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र की मदद से दबोचे गए आरोपी

हल्द्वानी। तीनपानी क्षेत्र में युवक पर चापड़ और छुरे से जानलेवा हमला करने के मामले में हल्द्वानी पुलिस ने तेजी दिखाते हुए तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और लगातार की गई पतारसी के आधार पर 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को दबोच लिया। मामले में विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में अतिरिक्त धारा भी बढ़ाई गई है।

पुलिस के अनुसार, तीनपानी निवासी यमन प्रकाश पुत्र वेद प्रकाश ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बीते दिवस को शनि मंदिर के पास सोनकर फार्म, तीनपानी मंडी के निकट गौरव महतोलिया, सौरभ महतोलिया और सचिन महतोलिया निवासी एकता बिहार, गली नंबर-4, सोनकर फार्म ने उसके और उसके भाई के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। आरोप है कि तीनों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके भाई पर चापड़ और छुरे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
तहरीर के आधार पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और सघन तलाश अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 31 जुलाई को गौरव महतोलिया और सचिन महतोलिया को मंगलपड़ाव क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद फरार चल रहे तीसरे आरोपी सौरभ महतोलिया कोआज भोटियापड़ाव टैक्सी स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया गया।

विवेचना के दौरान वादी, गवाहों और अभियुक्तों के बयान तथा घटनास्थल के निरीक्षण के आधार पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार (प्रभारी चौकी मंडी), कांस्टेबल अरुण राणा, कांस्टेबल मोहम्मद अजहर तथा कांस्टेबल राहुल राणा शामिल रहे।

Popular Articles