Wednesday, February 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

ताइवान के इर्द-गिर्द नजर आए चीन के सैन्य विमान और जहाज

ताइवान के पास मिले चीन के सात सैन्य विमान और जहाज मिले हैं। अलर्ट जारी करते हुए उन्होंने ताइवान रक्षा मंत्रालय ने उसका जवाब दिया। चीन और ताइवान के बीच काफी लंबे समय से तनाव चल रहा है। चीन ताइवान पर अपने अपने संप्रभुता का दावा करता है। बता दें कि ताइवान ने अक्सर चीन की सैन्य गतिविधियों और बलपूर्वक ताइवान को मुख्य भूमि के साथ फिर से जोड़ने की उसकी महत्वाकांक्षाओं के बारे में चिंता जता चुका है। एमएनडी ने पिछले कुछ वर्षों से चीनी सैन्य गतिविधियों पर दैनिक रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार उन चीनी विमानों, ड्रोन और गुब्बारों की पहचान की है जो ताइवान जलडमरूमध्य मध्य रेखा को पार करके ताइवान की ओर आते पाए गए हैं।

इसी बीच रविवार सुबह ताइवान रक्षा मंत्रालय (एमएनडी) ने सात सैन्य विमान और सात पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (पीएलएएन) जहाजों का पता लगाया। एमएनडी ने कहा कि ताइवान के सशस्त्र बलों (आरओसीआर्म्डफोर्सेज) ने निगरानी की और तुरंत इसका जवाब दिया।

Popular Articles