Top 5 This Week

Related Posts

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर, AIADMK के दो पूर्व मंत्री 15 हजार समर्थकों संग TVK में होंगे शामिल

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अन्नाद्रमुक (AIADMK) के दो पूर्व मंत्री गुरुवार को अपने हजारों समर्थकों के साथ अभिनेता एवं मुख्यमंत्री विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) का दामन थामेंगे। बताया जा रहा है कि उनके साथ करीब 15 हजार समर्थक भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार, यह घटनाक्रम AIADMK के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हाल के दिनों में पार्टी के कई पूर्व मंत्री, विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी नेतृत्व से नाराज होकर इस्तीफा दे चुके हैं। अब इन नेताओं का TVK में शामिल होना राज्य की राजनीतिक समीकरणों पर असर डाल सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, TVK नेतृत्व इस मौके को संगठन के विस्तार और जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने के रूप में देख रहा है। पार्टी लगातार विभिन्न दलों के प्रभावशाली नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपने साथ जोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है।

बताया जा रहा है कि सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रहेगी। इससे पहले भी AIADMK के कई पूर्व मंत्री और विधायक TVK में शामिल हो चुके हैं, जिससे राज्य की राजनीति में दल-बदल का सिलसिला तेज हो गया है।

विश्लेषकों का मानना है कि आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी रणनीति को देखते हुए यह घटनाक्रम महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। AIADMK के भीतर बढ़ती असंतुष्टि और लगातार हो रहे इस्तीफों के बीच TVK अपने संगठनात्मक आधार को मजबूत करने में जुटी हुई है, जिससे तमिलनाडु की राजनीति में नई हलचल देखने को मिल रही है।

Popular Articles