Sunday, March 8, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

ट्रंप प्रशासन ने रद किए 6000 से ज्यादा स्टूडेंट वीजा, लिस्ट में भारतीय छात्रों का भी नाम

ट्रंप प्रशासन ने 6000 छात्र वीजा रद कर दिए हैं। इनमें बड़ी संख्या भारतीय छात्रों की भी हो सकती है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि तय अवधि से ज्यादा रुकने और कानून तोड़ने की वजह से ये वीजा रद किए गए हैं।

इनमें आतंकवाद का समर्थन करने वालों के भी वीजा रद किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि 4000 वीजा इसलिए रद किए गए क्योंकि आगंतुकों ने कानून तोड़े, बड़ी संख्या में वे हमलों में शामिल रहे।

200 से 300 वीजा आतंकवाद का समर्थन करने वालों के रद किए गए। हालांकि अधिकारियों ने ये नहीं बताया कि वे किस समूह का समर्थन कर रहे थे।

Popular Articles