Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

टेक्सास के चर्च में अंधाधुंध गोलीबारी में पांच साल का बच्चा घायल

टेक्सास के ह्यूस्टन में रविवार को एक चर्च में गोलीबारी की गई। हालांकि, पुलिस ने गोलीबारी करने वाली महिला को मार गिराया। इस दौरान एक छोटे बच्चे समेत दो लोगों को गोली लगी है। शहर के पुलिस प्रमुख ट्रॉय फिनर ने बताया कि पांच साल के एक बच्चे की हालत गंभीर है, जबकि कूल्हे में गोली लगने से घायल 57 वर्षीय एक व्यक्ति की हालत स्थिर है।

वहीं, लेकवुड चर्च ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दोपहर में बताया कि एक हमलावर द्वारा लगातार गोलियां चलाई जा रही थीं। सूचना पर पुलिस और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

फिनर ने बताया कि करीब 30 साल की महिला ने लंबा ट्रेंच कोट पहन रखा था, जिसके हाथ में राइफल और बैग थामा हुआ था। वह चर्च में घुसी और उसके साथ एक बच्चा भी था, जिसकी उम्र करीब पांच साल थी। उन्होंने बताया कि दोपहर एक बजकर 50 मिनट पर जब चर्च में गोलीबारी हुई तब वहां मौजूद दो अधिकारियों ने गोलियां चलाईं और महिला की मौत हो गई। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

अधिकारी ने कहा कि अगर कानून अधिकारी बच्चे को घायल करने के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं, तो हम उस महिला हमलावर पर बच्चे की जिंदगी खतरे में डालने का आरोप लगाएंगे।

Popular Articles