हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा महानगर हल्द्वानी की नई कार्यकारिणी गठित की गयी, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता के निर्देश पर जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे ने महानगर अध्यक्ष हेतु सर्वसम्मति से आलू फल आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश जोशी को महानगर अध्यक्ष और युवा व्यापारी मधुकर बनोला को महानगर महामंत्री मनोनीत किया।
जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने बताया कि उक्त कार्यकारिणी को 1 वर्ष का कार्यकाल दिया गया है,इस पीरियड में नवमनोनित अध्यक्ष महामंत्री के द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार कर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा और एक वर्ष बाद चुनाव कराये जाएंगे। उनके मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद गोयल, चंद्रशेखर पंत,प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, नवनीत राणा, रूपेंद्र नागर,मदन फर्त्याल,हितेंद्र भसीन,पंकज कंसल, लाला जायसवाल, मुरली मुलानी,पवन जोशी, युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप सब्बरवाल, महामंत्री शिव कपूर, कोषाध्यक्ष पवन वर्मा, कुसुम दिगारी, शांति जीना, उर्वशी बोरा, विनीता शर्मा, रेनू टंडन ग्रामीण अध्यक्ष भास्कर त्रिपाठी, महामंत्री दीपक गुर्रानी सहित व्यापारियों ने बधाई दी।
नवमनोनित अध्यक्ष कैलाश जोशी और महामंत्री मधुकर बनोला द्वारा संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए व्यापारियों के हितों हेतु संघर्ष करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।





