Monday, February 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जॉर्जिया मेलोनी के सामने घुटनों पर बैठे अल्बानिया के पीएम, रेड कार्पेट पर किया स्वागत

यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में गजब नजारा देखने को मिला जब अल्बानियाई प्रधानमंत्री ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के सामने घुटने पर बैठ गए और रेड कार्पेट पर उनका स्वागत किया।
अल्बानिया की राजधानी टिराना में आयोजित यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री एडी रामा ने शुक्रवार को यूरोप के नेताओं की मेजबानी की। अल्बानिया के प्रधानमंत्री का जॉर्जिया मेलोनी का इस तरह से स्वागत करने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो गया है।

इटली की प्रधानमंत्री जियॉर्जिया मेलनी जब तिराना में यूरोपियन पॉलिटिकल कम्युनिटी समिट में पहुंचीं, तो अनोखा नजारा देखने को मिला। अल्बानिया के पीएम एदी रामा ने रेड कार्पेट पर घुटनों के बल झुककर मेलनी का स्वागत किया। सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा रही। 3 माह पहले भी फ्यूचर्स एनर्जी समिट के लिए अबूधाबी पहुंची मेलनी का रामा ने इसी तरह स्वागत किया था। उस वक्त अल्बानियाई पीएम ने मेलनी के लिए गाना भी गाया था।

Popular Articles