Friday, March 14, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

जेलेंस्की बोले- कुर्स्क में रूस ने अपने ही नागरिकों पर बम गिराए

रूस-यूक्रेन युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूस ने अपने ही कुर्स्क क्षेत्र में एक स्कूल पर बम बरसाए। इसमें कई रूसी शरणार्थी शरण लिए हुए थे। वोलोदिमिर जेलेंस्की ने आरोप लगाया है कि रूस ने एक बोर्डिंग स्कूल पर हवाई बम गिराए।एक्स पर पोस्ट में जेलेंस्की ने लिखा कि रूस इस तरह से युद्ध लड़ता है। सुदजा कुर्स्क क्षेत्र में एक बोर्डिंग स्कूल जिसे नागरिक खाली करने की तैयारी कर रहे थे, उस पर रूसी हवाई बम गिराया गया। उन्होंने इमारत को नष्ट कर दिया। जेलेंस्की ने लिखा कि इसी तरह रूस ने दशकों पहले चेचन्या के खिलाफ युद्ध लड़ा था। उन्होंने सीरियाई लोगों को उसी तरह से मारा। रूसी बम यूक्रेनी घरों को इसी तरह से नष्ट करते हैं। यहां तक कि अपने नागरिकों के खिलाफ भी रूसी सेना इसी तरह की रणनीति का इस्तेमाल करती है।

उन्होंने लिखा कि यह एक ऐसा देश है जिसमें सभ्यता नहीं है। यह एक ऐसी बुराई है जो अपने आप नहीं रुकेगी। लेकिन अगर हम दृढ़ता और निर्णायक रूप से कार्य करते हैं, तो रूस को रोकने के लिए मजबूर किया जा सकता है। ऐसा इसलिए किया जाना चाहिए ताकि दुनिया रूसी बमों से सुरक्षित रहे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को यूक्रेन ने रूस पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। इसमें 12 लोग मारे गए। यूक्रेनी वायु सेना ने दावा किया कि उसने 56 ड्रोन को मार गिराया और 61 को निशाना बनाया। इससे पहले यूक्रेन के आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि यूक्रेन के शहर पोल्टावा में एक अपार्टमेंट ब्लॉक पर रूसी मिसाइल हमले में एक बच्चे समेत आठ लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए।

Popular Articles