Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

जापान के मून मिशन स्नाइपर की चांद पर सफल लैंडिंग

जापान के मून मिशन स्नाइपर ने शुक्रवार (19 जनवरी) की देर रात (भारतीय समय अनुसार) चांद पर सफलता पूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर ली। जापानी स्पेस एजेंसी JAXA के प्रेसिडेंट हिरोशी यामाकावा ने मिशन की सफल लैंडिंग की पुष्टि की।

एजेंसी के ऑफिसर हितोशी कुनिनाका ने कहा- स्पेसक्राफ्ट का कंट्रोल रुम से संपर्क हो गया है। हालांकि, स्पेसक्राफ्ट के सोलर जनरेटर अभी काम नहीं कर रहे हैं। फिलहाल स्पेसक्राफ्ट पूरी तरह से अपनी बैटरी पर निर्भर है।

इसी के साथ रूस, चीन, अमेरिका और भारत के बाद जापान चांद पर मून मिशन की सफल लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पांचवा देश बन गया है। स्नाइपर 25 दिसंबर को चांद की ऑर्बिट में पहुंचा था। तब से ये चांद की सतह की तरफ बढ़ रहा था।

स्नाइपर पहले हुए मून मिशन्स में लैंडिंग के लिहाज से सबसे एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से लैस है। रडार से लैस स्लिम लैंडर चंद्रमा के इक्वेटर पर लैंड कर चुका है।

Popular Articles