78वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए PM मोदी ने जातिवाद और परिवारवाद पर भी परोक्ष रूप से प्रहार कियाl PM मोदी ने नए मिशन के तहत इस समस्या को खत्म करने की बात कहीl मोदी ने कहा कि वो ऐसे नौजवानों को आगे लाना चाहते हैं जिनका कोई राजनीतिक बैकग्राउंड ना होl PM चाहते हैं कि आने वाले समय में ऐसे एक लाख लोग देश का प्रतिनिधित्व करेंl
मोदी ने कहा, परिवारवाद और जातिवाद भारत के लोकतंत्र को बहुत नुकसान कर रहा है, देश की राजनीति को हमें इससे मुक्ति दिलानी होगीl नए मिशन के तहत हम जल्द से जल्द देश में, राजनीतिक जीवन में जनप्रतिनिधि के रूप में एक लाख ऐसे नौजवानों को आगे लाना चाहते हैं जिनके परिवार में किसी का भी कोई राजनीतिक बैकग्राउंड ना हो l जिसके माता-पिता, भाई-बहन, चाचा-मामा कभी राजनीति में ना रहे हों , किसी भी पीढ़ी में ना रहे हों, ऐसे होनहार नौजवानों को आगे लाया जाएगा. ये फ्रेश ब्लड होगाl वो एक लाख नौजवान चाहे वो पंचायत में आएं, चाहे नगरपालिका में आएं, चाहे जिला परिषदों में आएं, चाहे विधानसभा-लोकसभा में आएं, बस उनका कोई भी पहले का राजनीतिक इतिहास ना हो, ऐसे फ्रेश लोग राजनीति में आएं ताकि जातिवाद से मुक्ति मिले और लोकतंत्र को समृद्धि मिलेl ये भी जरूरी नहीं कि वो एक ही दल में जाएं, उनको जो दल पसंद हो उस दल में जाएं, और जन प्रतिनिधि बनकर आगे आएंl




