राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) जम्मू-कश्मीर, असम, महाराष्ट्र, यूपी और गुजरात में 19 स्थानों पर छापेमारी कर रही है। छापेमारी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े लोगों के खिलाफ की जा रही है। आरोप है कि इससे जुड़े लोग आम आदमी को गुमराह कर कट्टरपंथी बना रहे थे और आतंकवादी दुष्प्रचार के प्रसार को बढ़ावा दे रहे थे। एनआईए रियासी, बडगाम, अनंतनाग समेत कई स्थानों पर भी छापेमारी कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और देश में आतंक फैलाने की साजिश की जांच के सिलसिले में कई राज्यों में छापे मारे। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के अलावा उत्तर प्रदेश सहित तीन राज्यों में 19 स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं। जम्मू कश्मीर में एनआईए के अधिकारियों ने अनंतनाग के बामजू मट्टन इलाके, बारामुला के क्रेरी और बडगाम जिले के खानसाहिब में सुबह छापे मारे।





