Saturday, June 21, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

छिरकानी में ग्लेशियर खिसकने से मुनस्यारी-मिलम मार्ग बंद

सीमांत जिले मुनस्यारी के मापांग के पास छिरकानी में ग्लेशियर खिसकने से सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मुनस्यारी-मिलम मार्ग बंद हो गया है। इससे माइग्रेशन पर जाने वाले 13 गांवों और चीन सीमा पर जाने वाले जवानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार शनिवार को चीन सीमा को जोड़ने वाले छिरकानी के पास ग्लेशियर आ गया। ग्लेशियर के आने के बाद जोहार वैली के बिल्जू, बुर्फू, खिलांच, टोला, गनघर, पांछू, मापा, मर्तोली, लास्पा, ल्वां, सुमतू, रिलकोट और रालम गांव के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में इन गांवों के लिए माइग्रेशन शुरू हो गया है। रास्ता बंद होने से सबसे अधिक भेड़ पालकों को दिक्कतें हो रहीं हैं।

बीआरओ ने छिरकानी के पास ग्लेशियर आने से आई कुछ बर्फ हटा दी है, लेकिन नीचे की ओर बर्फ नहीं हटने से इस मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है।

Popular Articles