चेन्नई एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक अंतरराष्ट्रीय कार्गो विमान के इंजन में आग लग गई, लेकिन पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। मलेशिया के कुलालंपुर से आ रही इस उड़ान के चौथे इंजन में लैंडिंग के दौरान आग लगने की घटना हुई।
पायलटों ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी और सावधानीपूर्वक विमान को सुरक्षित उतार लिया। विमान के रुकते ही अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।
अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है और आग लगने के कारणों की जांच जारी है।





