Saturday, July 27, 2024

Top 5 This Week

Related Posts

चार प्रतिष्ठित भारतीय अमेरिकी महिलाओं को सम्मान

अमेरिकी व्यावसायिक शहर न्यूयॉर्क की चार प्रतिष्ठित भारतवंशी महिलाओं को उनकी उपलब्धियों-योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित किया गया। इनमें महारानी राधिकाराजे गायकवाड़, नीना सिंह, डॉ. इंदु लियु और मेघा देसाई शामिल हैं। चारों को न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास व फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशंस (एफआईए) ने सम्मानित किया। अपने परोपकारी कार्यों से शिक्षा-सामुदायिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध दूरदर्शी महिला हैं। सिंह, न्यूजर्सी की पहली भारतीय-सिख महिला मेयर हैं। लियु ने स्वास्थ्य देखभाल में असाधारण नेतृत्व किया है। देसाई ने गांवों में स्वास्थ्य, आजीविका में सुधार व महिला उत्पादों तक पहुंच सुलभ कराई।

Popular Articles