Wednesday, February 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

चार धाम यात्रा प्रबंधन के लिए एकीकृत डैशबोर्ड होगा तैयार

सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी एक ऐसा एकीकृत डैशबोर्ड तैयार कर रहा है जिसपर एक क्लिक से ही  चारधाम यात्रा से संबंधित जानकारी और उससे जुड़े समाधान मिल जायेंगेl  इसमें सभी विभागों की भी सभी सूचनाएं उपलब्ध होंगी। पिछले दिनों राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने चारधाम यात्रा तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ली थी। इसमें उन्होंने चारधाम यात्रा को अत्याधुनिक तकनीकी से लैस करने पर खास जोर दिया था। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन, मोबाइल ऐप आदि के माध्यम से चारधाम यात्रा को और सुविधाजनक बनाने पर जोर दिया था। इस कड़ी में आईटीडीए ने एकीकृत डैशबोर्ड बनाना शुरू कर दिया है। इसी महीने राजभवन में इसका प्रस्तुतिकरण होगा और उम्मीद है कि अगले महीने तक यह डैशबोर्ड काम करना शुरू कर देगा। आईटीडीए की निदेशक नितिका खंडेलवाल ने बताया कि इस डैशबोर्ड में करीब नौ विभागों को जोड़ा जा रहा है, जिनकी सभी सूचनाएं एक क्लिक पर उपलब्ध होंगी। इसी हिसाब से सरकार यात्रा से जुड़ी दुश्वारियां दूर कर सकेगी और इसे आसान बना सकेगी।

Popular Articles