Top 5 This Week

Related Posts

चकरपुर पुलिस ने हेरोइन की तस्करी के दौरान तस्कर दबोचा, मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर। खटीमा की चौकी चकरपुर पुलिस ने चैंकिंग के दौरान एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। पुलिस ने उसके पास से स्मैक बरामद की। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की। जनपद में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान पुलिस चौकी चकरपुर प्रभारी विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में नशे के रोकथाम को लेकर चैकिंग कर रही। पुलिस वनखंडी मंदिर के पास पहुंची तो एक व्यक्ति को को देख भागने लगा।

पुलिस ने उसे पीछा करते हुए दबोच लिया। पुलिस ने उससे भागने का कारण पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया। पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान उसके पास स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक 2.90 ग्राम थी। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह स्मैक खरीद कर लाकर नशे के आदी युवकों को बेचता है। पूछताछ में उसने अपना नाम पर योगेश गिरी पुत्र नंदन गिरी निवासी ग्राम नौगावनाथ कोतवाली खटीमा बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ

अभियोग दर्ज कर लिया और उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस उसका अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। गिरफ्तारी के दौरान चौकी प्रभारी के अलावा जगदीश चन्द्रा,सुभाष पांडेय आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Popular Articles