Sunday, February 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

चंद्रबाबू नायडू राहुल गांधी के संपर्क में: जगन मोहन रेड्डी का बड़ा आरोप

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) प्रमुख जगन मोहन रेड्डी ने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गंभीर राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने दावा किया है कि चंद्रबाबू नायडू, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के जरिए राहुल गांधी के संपर्क में हैं।

जगन मोहन रेड्डी ने सवाल उठाया,

“राहुल गांधी देशभर में वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन आंध्र प्रदेश में हुई वोट चोरी पर क्यों चुप हैं? यहां घोषित नतीजों और मतगणना के दिन के नतीजों में 12.5 प्रतिशत का अंतर रहा।”

पूर्व सीएम ने कहा कि राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल के बारे में भी कुछ नहीं बोलते, जबकि “केजरीवाल खुद विधायक का चुनाव हार गए थे।”

जगन मोहन रेड्डी ने सीधा आरोप लगाया,

“राहुल गांधी आंध्र प्रदेश पर इसलिए नहीं बोलते क्योंकि चंद्रबाबू नायडू रेवंत रेड्डी के जरिए हॉटलाइन पर उनसे संपर्क में हैं। ऐसे व्यक्ति पर मैं क्या टिप्पणी करूं, जो खुद अपने काम के प्रति ईमानदार नहीं है?”

आरोपों के बीच खुद विवादों में जगन

यह बयान ऐसे समय आया है जब 3500 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में आंध्र प्रदेश पुलिस ने जो आरोपपत्र दायर किया है, उसमें जगन मोहन रेड्डी का नाम भी शामिल है। इस वजह से राजनीतिक हलकों में इसे हमला बनाम बचाव” की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है।

Popular Articles