Saturday, February 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गूगल डूडल में झलकी भारत की आज़ादी और सांस्कृतिक विरासत

भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर गूगल ने एक विशेष डूडल जारी कर देश की विविध कला, संस्कृति और उपलब्धियों को सलाम किया। इस बार का डूडल पारंपरिक टाइल डिजाइनों से प्रेरित है, जिसमें जयपुर की ब्लू पॉटरी, पश्चिम बंगाल की टेराकोटा कला और अन्य क्षेत्रीय शैलियों का सुंदर संगम दिखाई देता है।

‘GOOGLE’ के अक्षरों को छह अलग-अलग टाइल डिजाइनों में दर्शाया गया है। पहला अक्षर ‘G’ जयपुर की ब्लू पॉटरी शैली में सजा है, जिसमें फूलों के आकर्षक डिज़ाइन हैं। दूसरी टाइल में फूलों के पैटर्न के साथ अंतरिक्ष यान, तीसरी में क्रिकेट बॉल और बल्ले, चौथी में पारंपरिक डिजाइन, पांचवीं में शतरंज की गोटी और आखिरी टाइल में फिल्म रील की तस्वीर है। ये चित्र भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों, खेल, बौद्धिक विरासत और सिनेमा की वैश्विक पहचान का प्रतीक हैं।
इस डूडल को बूमरैंग स्टूडियो के कलाकार मकरंद नारकर और सोनल वसावे ने बनाया है। गूगल डूडल पेज पर बताया गया है कि यह कलाकृति भारत की स्वतंत्रता और बहुरंगी सांस्कृतिक धरोहर को श्रद्धांजलि देती है।
15 अगस्त 1947 को भारत ने लगभग 200 वर्षों की ब्रिटिश हुकूमत से आज़ादी हासिल की थी। यह मील का पत्थर महात्मा गांधी के नेतृत्व में चले अहिंसक आंदोलनों और अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का परिणाम था।

Popular Articles